फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह केसः ड्रग्स मामले मे हुई तीन लोगों की गिरफ्तारी, एनसीबी के हत्थे चढ़ा ड्रग्स पेडलर महाराज

Tue, 09 Mar 2021 12:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Mar 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case three person including one person who is suspected to be linked with Sushant case arrested by NCB
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में नारोकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक वो शख्स भी शामिल है जो सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार किए गए बड़े ड्रग्स पेडलर अनुज केसवानी को ड्रग्स सप्लाई करता था। इस शख्स का नाम हेमंत साह उर्फ महाराज है जिसे गोवा के मीरामार इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

Sushant Singh Rajput case three person including one person who is suspected to be linked with Sushant case arrested by NCB
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ये गिरफ्तारी एनसीबी की मुंबई और गोवा टीम ने दो अलग अलग ऑपरेशन में की है। इसमें दो विदेशी नागरिकों के साथ हेमंत साह उर्फ महराज को गिरफ्तार किया गया। एनसीबी का कहना है कि हेमंत साह अनुज केसवानी और रीगल महाकाल तक ड्रग्स सप्लाई करता था। इन्हें एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Sushant Singh Rajput case three person including one person who is suspected to be linked with Sushant case arrested by NCB
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो गोवा के कई स्थानों पर एनसीबी की ओर से अभी भी छापेमारी चल रही है। एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये भी बताया कि भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए हैं और कुछ ड्रग्स पेडलर्स को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case three person including one person who is suspected to be linked with Sushant case arrested by NCB
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान जैसी कई हस्तियों से ड्रग्स मामले मे पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case three person including one person who is suspected to be linked with Sushant case arrested by NCB
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले हफ्ते ही एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। लगभग 62000 पन्ने वाले चार्जशीट जिसमें हार्ड कॉपी 12000 पेज और 50,000 पेज डिजिटल फॉर्मेट में है, एनसीबी ने कुछ 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। साथ ही 200 लोगों को गवाह भी बनाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed