सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद निर्देशक शेखर कपूर अपने कई ट्वीट्स में शोक व्यक्त कर चुके हैं। शेखर कपूर ने बताया था कि ये उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनके और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन पिछले छह महीने से वो उसके संपर्क में नहीं थे। शेखर कपूर, सुशांत के साथ फिल्म पानी बनाना चाहते थे हालांकि फिल्म नहीं बन पाई थी। अब शेखर चाहते हैं कि ये फिल्म वो सुशांत को समर्पित करें।
2 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर ने बताया था कि पानी के लीड रोल के लिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को साइन कर लिया था लेकिन निर्माताओं के साथ बात नहीं बन पाई। सुशांत ने तो दो तीन महीने इस फिल्म की तैयारी भी की थी लेकिन जब फिल्म नहीं बन पाई तो उनके लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था। पानी की वजह से सुशांत ने कई दूसरी फिल्में छोड़ दी थीं। अब शेखर कपूर ने नाम लिए बगैर निर्माता पर निशाना साधा है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर ने ट्वीट कर कहा कि 'अगर आप देवताओं या अपनी रचनात्मकता के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको भक्ति के हर चरण पर चलना होगा। विनम्रता के साथ। भगवान के आशीर्वाद से पानी एक दिन बन कर रहेगी। अगर यह बनती है तो, फिल्म सुशांत को समर्पित की जाएगी। पर इस फिल्म में हिस्सा लेने वाले लोग इंसानियत पर चलने वाले होंगे न कि अहंकार पर।'
4 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म की तैयारियां चल ही रही थी कि निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी अनबन होने लगी थी। दोनों कई बातों पर सहमत नहीं हो पा रहे थे। आदित्य फिल्म में बदलाव करना चाहते थे लेकिन शेखर ऐसा नहीं चाहते थे। आखिर में आदित्य चोपड़ा ने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए और यह फिल्म नहीं बन पाई।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पानी को लेकर आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को दिए बयान में शेखर कपूर के आरोपों को नकार दिया। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने अपने बयान में कहा था कि अगर वो फिल्म पानी नहीं बनाना चाहते थे तो फिल्म में पांच छह करोड़ रुपये का खर्चा क्यों करते।