सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे पर भी कई आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है। ऐसे में आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती का क्या कनेक्शन है अब इसका अभिनेत्री ने जवाब दिया है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने आदित्य ठाकरे को जानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वो आदित्य ठाकरे को नहीं जानती हैं। रिया कहती हैं कि 'मेरी दोस्त अनाया उदास के नाम को AU नाम से कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर रखा है जिसे आदित्य उद्धव बताया जा रहा है।'
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया कहती हैं कि वो इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हैं क्योंकि अभी जांच हो रही है। रिया ने आगे कहा कि 'अगर ऐसा कुछ है तो सीबीआई को जांच करने दो। मैं चाहती हूं कि प्लीज इसकी जांच की जाए।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
वहीं रिया ने ड्रग्स के सवाल पर कहा कि 'दुर्भाग्य है कि किसी के निधन के बाद ये बताना पड़ रहा है लेकिन मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। हां, सुशांत गांजा (Marijuana) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने 'केदारनाथ' की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था।' बता दें कि 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
रिया आगे कहती हैं कि 'यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता था। मैंने हमेशा सुशांत को ड्रग्स लेने से रोका। उन्हें रोकना संभव नहीं था। अगर उन्हें स्मोक करना था तो वो करते थे। अगर उन्हें मेडिकेशन करना होता था तब वो करते थे। कोई उन्हें रोक नहीं सकता था।'