फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'पानी' को लेकर आदित्य चोपड़ा का खुलासा, बोले- 'शेखर कपूर से थे क्रिएटिव मतभेद'

Mon, 20 Jul 2020 03:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jul 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Aditya Chopra Reveals about film pani says he creative differences with Shekhar Kapoor
आदित्य चोपड़ा, शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने हाल ही में यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा से पूछताछ की। इस दौरान इस मामले से जुड़े कई सवाल उनसे पूछे गए। पूछताछ में चोपड़ा ने बताया कि फिल्म 'पानी' को लेकर क्रिएटिव दिक्कतें सामने आ गई थीं। इसी वजह से ये फिल्म बंद हुई थी। इस फिल्म पर पांच से छह करोड़ रुपये तक खर्च किए जा चुके थे।

Sushant Singh Rajput Case Aditya Chopra Reveals about film pani says he creative differences with Shekhar Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को दिए बयान में आदित्य चोपड़ा ने कहा, "‘पानी’ को नहीं बनाने का फैसला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की वजह से नहीं बल्कि शेखर कपूर से क्रिएटिव मतभेदों के चलते लिया। इस फिल्म के बंद होने बंद होने से सुशांत का कोई लेना देना नहीं था। यश राज प्रोडक्शन हाउस और सुशांत के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर को करना था और फिल्म में मुख्य भूमिका में सुशांत थे।"

Sushant Singh Rajput Case Aditya Chopra Reveals about film pani says he creative differences with Shekhar Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने क्या कहा था
याद दिला दें कि शेखर कपूर ने भी अपने बयान में किया था कि फिल्म पानी में करीब पांच से सात करोड़ रुपये का खर्चा किया गया था लेकिन बावजूद इसके फिल्म बंद हो गई। सुशांत का यश राज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। जिसकी तीसरी किश्त फिल्म पानी थी। सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर ने ईमेल के जरिए अपना बयान पुलिस को भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Aditya Chopra Reveals about film pani says he creative differences with Shekhar Kapoor
शेखर कपूर पानी - फोटो : ट्विटर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेखर ने अपने बयान में लिखा था, 'यशराज ने पांच से सात करोड़ रुपये इसके प्री प्रोडक्शन पर खर्च भी कर दिए थे और सुशांत ने फिल्म के लिए तारीखें भी तय कर ली थीं। फिल्म में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वह किरदार के लिए इतने उत्साहित थे कि वर्कशॉप के दौरान उनका जुनून दिखाई देता था। फिल्म को लेकर मुलाकातों के दौरान वह मेरे साथ ही रहते थे इसलिए हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए थे। हम आपस में निजी जिंदगी की बातें भी किया करते थे। इस फिल्म के चक्कर में सुशांत ने कई फिल्में छोड़ दी थीं।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Aditya Chopra Reveals about film pani says he creative differences with Shekhar Kapoor
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के न बन पाने का कारण बताते हुए शेखर ने लिखा था, 'इन सबके बीच अचानक से फिल्म के कंटेंट को लेकर मेरी निर्माता आदित्य चोपड़ा से थोड़ी अनबन होने लगी थी। हम एक दूसरे की बातों से सहमत नहीं हो पा रहे थे। वह फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहते थे लेकिन ऐसा मैं नहीं चाहता था। इसी चक्कर में हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और तय हुआ कि अब यह फिल्म नहीं बन पाएगी। जब इस बात का पता सुशांत को चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे। इसका सबसे बड़ा कारण था कि वह मुझसे भी ज्यादा इस फिल्म में डूब चुके थे'

कंगना रनौत को मिला एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का साथ, बोले- 'जरूरी है कि हम सभी इंसानियत...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed