{"_id":"6b0bb3fd31f545146d0a5557","slug":"salman-khan-sent-wishes-to-sooraj-barjatya-for-yeh-prem-mol-liya-ayushmann-khurrana-movie-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये प्रेम मोल लिया: 'प्रेम की तरफ से ढेर सारा प्यार', सलमान खान ने दी सूरज बड़जात्या को बधाई, लिखा ये खास मैसेज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ये प्रेम मोल लिया: 'प्रेम की तरफ से ढेर सारा प्यार', सलमान खान ने दी सूरज बड़जात्या को बधाई, लिखा ये खास मैसेज
Sun, 29 Nov 2026 10:41 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:41 AM IST
सार
- 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आए हैं।
- अब अभिनेता सलमान खान ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए सूरज बड़जात्या को बधाई दी है।
विज्ञापन
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
किसी भी फिल्म में अगर किरदार का नाम 'प्रेम' हो, तो उससे पहले बहुत से लोगों के जहन में सलमान खान का चेहरा आता है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम बनकर सलमान ने ऐसा जादू चलाया कि यह किरदार उनकी पहचान बन गया। अब सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना 'प्रेम' बनकर दर्शकों के सामने आए हैं।
फिल्म की रिलीज के मौके पर सलमान खान ने भी अपने खास अंदाज में सूरज बड़जात्या और पूरी टीम को बधाई दी। उनका यह संदेश सिर्फ शुभकामनाएं नहीं, बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते और 'प्रेम' के किरदार से जुड़ी एक खास याद भी लेकर आया।

Trending Videos
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने लिखा खास नोट
सलमान खान ने फिल्म के लीड स्टार्स आयुष्मान खुराना और शरवरी का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बधाई हो सूरज बाबू। ये प्रेम मोल लिया के बारे में काफी अच्छी बातें सुन रहा हूं। तुम्हारे प्रेम की तरफ से ढेर सारा प्यार।' सलमान ने इस पोस्ट में सूरज बड़जात्या, आयुष्मान खुराना, शरवरी और राजश्री फिल्म्स को भी टैग किया।
सलमान के इस खास संदेश पर फिल्म के लीड स्टार्स ने भी प्रतिक्रिया दी। आयुष्मान खुराना ने सलमान की स्टोरी को रीशेयर करते हुए 'ब्रदर' लिखा और हाथ जोड़ने और दिल वाले इमोजी शेयर किए। वहीं, शरवरी ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'सर! शुक्रिया।'

सलमान खान, सूरज बड़जात्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज बड़जात्या की फिल्मों में सलमान का रहा है खास 'प्रेम'
सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साथ में 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन चारों फिल्मों में सलमान खान 'प्रेम' के किरदार में नजर आए और इस नाम को अपनी खास पहचान बना दिया।
अब सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में आयुष्मान खुराना भी 'प्रेम' के किरदार में हैं। हालांकि, फैंस को अब भी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'प्रेम की शादी' का इंतजार है।

सूरज बड़जात्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
कब आएगी सलमान और सूरज की 'प्रेम की शादी'?
सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने साल 2022 में फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान 'प्रेम की शादी' का ऐलान किया था। उस वक्त सलमान ने संकेत दिया था कि प्रेम एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगा और इस बार उसकी शादी भी होगी। सूरज बड़जात्या अपने इस किरदार को शादी के बंधन में बांधने की तैयारी में थे, लेकिन फिलहाल यह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई है।
'ये प्रेम मोल लिया' का कितना हुआ बिजनेस?
'ये प्रेम मोल लिया' ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में भारत में 9.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।