फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत को मिला एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का साथ, बोले- 'जरूरी है कि हम सभी इंसानियत...'

Mon, 20 Jul 2020 02:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman praised Kangana Ranaut and demand CBI inquiry into Sushant singh rajput death
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को किनारे करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस में सबसे मुखर होकर बोल रही हैं। बीते दिनों एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड को फटकार लगाई थी। कंगना के इस इंटरव्यू के बाद अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन भी अभिनेत्री के समर्थन में आ गए हैं। 

Adhyayan Suman praised Kangana Ranaut and demand CBI inquiry into Sushant singh rajput death
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में अध्ययन के पिता व अभिनेता शेखर सुमन समेत कई लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की है। कंगना रनौत भी लगातार सुशांत खुदकुशी मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग करती आई हैं। इसी को लेकर अब अध्ययन सुमन भी कंगना के साथ आ गए हैं।

Adhyayan Suman praised Kangana Ranaut and demand CBI inquiry into Sushant singh rajput death
अध्य्यन सुमन और कंगना रनौत - फोटो : Social Media

अध्ययन सुमन ने ट्वीट कर कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर बताया है। उन्होंने लिखा, 'साहसी, अब समय आ गया है कि नियम बदले। मुझे पता है कि शेखर जी का प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। सच सामने आना चाहिए।  #SushanthSinghRajput #justiceforSushantforum #shekharsuman
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman praised Kangana Ranaut and demand CBI inquiry into Sushant singh rajput death
अध्य्यन सुमन और कंगना रनौत - फोटो : social media

एक और ट्वीट में अध्ययन ने लिखा, 'कभी-कभी जरूरी है कि हम सभी इंसानियत के लिए एक हो जाएं। मैं सिर्फ एक ऐसी आवाज का समर्थन कर रहा हूं जिससे मुझे ऐसा लगता है कि हम सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की सीबीआई जांच के और करीब जा सकते हैं। और हां मेरा कोई एजेंडा नहीं है ना ही मेरी कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है।'
 

विज्ञापन
Adhyayan Suman praised Kangana Ranaut and demand CBI inquiry into Sushant singh rajput death
सिमी ग्रेवाल, कंगना रनौत - फोटो : Social Media

इससे पहले अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी कंगना का समर्थन किया था। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक 'ताकतवर' आदमी ने कैसे मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं... निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।'

सामने आया करण जौहर का लंदन वाला वीडियो, कहा था- कंगना को दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed