सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग एंगल में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। रिया अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य लोगों के नाम लिए हैं, जो या तो ड्रग्स लेते थे या फिर ड्रग पार्टीज में शामिल होते थे। इस बीच सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान बालकनी में दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो सुशांत के पावना लेक फार्महाउस का है। ड्रोन की मदद से ये वीडियो शूट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के एक स्टाफ ने यह वीडियो बनाया है। दोनों कलाकार यहां से फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए निकल पड़े थे। बता दें कि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच का बताया जा रहा है। सुशांत और सारा, बालकनी में स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के हाथ में सिगरेट है। सारा बात करते हुए बालकनी के किनारे बैठ जाती हैं जबकि वहां सुशांत सिंह राजपूत खड़े रहते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सारा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
4 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/saraalikhan95
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान सहित 25 लोगों के नामों का खुलासा किया है। जिसके बाद अब एनसीबी सारा अली खान और अन्य को समन भेजेगी। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान
- फोटो : twitter: @ChillzzYuna
इससे पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया था। सुशांत और रिया साथ में स्मोकिंग करते हुए दिखे थे। वीडियो में जब एक शख्स पूछता है कि क्या ये चरस नहीं है तो सुशांत मजाक में कहते हैं कि ये वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) है। यहां रिया कहती हैं कि ये रोल सिगरेट है। सुशांत पहले सिगरेट पीते हैं उसके बाद वो उसे रिया को पकड़ा देते हैं। रिया भी स्मोकिंग करती दिखती हैं। फिर सुशांत और रिया शिव का भजन गाना शुरू कर देते हैं।