राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। सीकरी ने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। सीकरी आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है। तीन बार नेशनल अवॉर्ड विजेता रह चुकीं सुरेखा सीकरी को आज के दर्शकों ने हमेशा दादी के रोल में देखा है। एक्टिंग की दुनिया में सुरेखा सीकरी साल 1978 से एक्टिव हैं। साल 1978 में सुरेखा ने राजनीतिक ड्रामे पर आधारित फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' (Kissa Kursi Ka) से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई सारी हिंदी और मलयालम फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल किए।
2 of 6
सुरेखा सीकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल्स की दुनिया में भी सुरेखा सीकरी ने अपनी अदाकारी का लोहा मनावाया। 'बालिका वधू' समेत 'परदेस में है मेरा दिल', 'एक था राजा एक थी रानी', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' जैसे प़ॉपुलर सीरियल्स में उन्होने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल के लिए 2008 में इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल जीता।
3 of 6
सुरेखा सीकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली सुरेखा सीकरी एक्टर नहीं बल्कि पत्रकार बनना चाहती थीं। सुरेखा सीकरी का जन्म 19 अप्रैल 1945 को हुआ. उन्होंने अपना बचपन नैनीताल और अल्मोड़ा में बिताया था। कहा जाता है कि अभिनय की दुनिया में उनका आना भी लक बाय चांस रहा। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी की छात्रा रहीं सुरेखा एक बार 'द किंग लियर' नाटक देखने पहुंची थी। उस ड्रामा से वह इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। इसके बाद साल 1971 में एनएसडी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। बाद उन्होने एनएसडी में जॉब भी की।
4 of 6
सुरेखा सीकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर सुरेखा सीकरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी हेमंत रेगे से हुई। लेकिन साल 2009 में हेमंत रेगे का निधन हो गया था। सुरेखा के परिवार में उनका एक बेटा राहुल सीकरी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुरेखा सीकरी और बॉलीवुड अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बीच बेहद खास रिश्ता है।
5 of 6
सुरेखा सीकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुरेखा सीकरी की बहन मनारा सीकरी की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई थी। मनारा नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी हैं। हालांकि मनारा से अलग होने के बाद नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने रत्ना पाठक से शादी कर ली थी।