बॉलीवुड ने हमें अपनी फिल्मों के माध्यम से कई प्रेम कहानियां दी हैं। लेकिन इसमें तड़का लगाने के लिए कई बार मेकर्स लव ट्रायंगल का एंगल भी जोड़ देते हैं। हर बार लव ट्रायंगल वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे बॉलीवुड के दर्शक भी हमेशा से ही ट्रायंगल लव स्टोरी को अहमियत देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों की सूची....
2 of 6
'साजन' फिल्म
- फोटो : social media
#1 साजन - 1991 के इस रोमांटिक ड्रामा में संजय दत्त अमन की भूमिका और सलमान खान आकाश की भूमिका में थे। दोनों को माधुरी दीक्षित यानि पूजा से प्यार हो गया था। 'साजन' से पहले ही संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान जाने-माने नाम बन चुके थे लेकिन 'साजन' की सक्सेस ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी। फिल्म के बाद जहां संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती हो गई और वहीं संजय और माधुरी के इश्क के किस्से जोरों से उड़ने लगे।
3 of 6
कुछ कुछ होता है
- फोटो : Social Media
#2 कुछ कुछ होता है - कुछ कुछ होता है एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी, काजोल ओर अनुपम खेर आदि नजर आये थे। फिल्म 16 अक्तूबर, 1998 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल सलमान और शाहरुख की बल्कि बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने कई सारे पुरस्कार अपने नाम किये थे।
4 of 6
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
#3 रहना है तेरे दिल में - यह एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गौतम मेनन ने किया है। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें आर.माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस समय की सबसे पॉपुलर फिल्म थी जिसने स्कूल - कॉलेज में पढ़ रहे युवाओं के बीच सनसनी मचा दी थी। यह कहानी में लव ट्रायंगल को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया था।
5 of 6
कल हो ना हो
- फोटो : Social Media
#4 कल हो ना हो - शाहरूख, प्रीति और सैफ का लव ट्रायंगल काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के बीच लव ट्रायंगल को दर्शाया गया है। फिल्म में जितना रोमांस है, यह उतना ही इमोशन है।