सनी लियोनी को आमतौर पर किसी सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा होते हुए कम ही देखा जाता है। इस बार उनके साथ ऐसा हुआ कि उनसे सहन नहीं हुआ और उनका हाथ उठा तो हंगामा हो गया।
'रेट बताओं' के सवाल पर पर सनी लियोनी ने लड़के को जड़े थप्पड़!
सनी लियोनी लंबे समय तक पोर्न की दुनिया की एक बड़ी स्टार रही हैं। उनके ये गुजरा हुआ कल उन्हें रह-रह के परेशान करता रहता है। सनी पिछले काफी समय से बॉलीवुड में हैं। फिल्मों के साथ-साथ सनी भारतीय दर्शकों के बीच भी अपनी छवि बदलना चहती हैं। इसके लिए वो कुछ कोशिशें भी करती रहती हैं। कई बार उनकी कोशिश उल्टी ही पड़ जाती है।
'रेट बताओं' के सवाल पर पर सनी लियोनी ने लड़के को जड़े थप्पड़!
सनी लियोनी ने होली के मौके पर गुजरात के सूरत में एक पांच सितारा होटल में अपने प्रशंसकों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उनके पति भी उनके साथ थे। सनी लियोनी देर तक बॉलीवुड के गनों पर थिरकती रहीं। यहां तो सुरक्षा का कड़ा इंतजाम होने के चलते कोई उनके पास नहीं फटक सका लेकिन इसके बाद जब वो होटल में चली गईं तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उनका पीछा किया।
'रेट बताओं' के सवाल पर पर सनी लियोनी ने लड़के को जड़े थप्पड़!
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, सनी लियोनी होटल के अपने कमरे में आराम कर रहीं थीं तो एक युवक वहां पहुंच गया। वो खुद के किसी मीडिया हाउस के बता रहा था और उसके पास कार्यक्रम का पास भी था।
'रेट बताओं' के सवाल पर पर सनी लियोनी ने लड़के को जड़े थप्पड़!
सनी लियोनी के कमरे तक पहुंचे इस युवक ने सनी से उनके करियर और आने वाली फिल्मों की बात की। इस पर तो सनी ने सहजता से सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद ये बंदा अपनी हदें पार करने लगा।