Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana received threatening audio clip demanding crores of rupees in name of Lawrence Bishnoi gang

निशाने पर बॉलीवुड: अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा गया ऑडियो; जानें क्या की मांग?

Wed, 04 Nov 2026 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

  • बीते दिनों तुषार कपूर को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के सदस्य बताकर कॉल करने वाले ने उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
  • अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकीभरा ऑडियो क्लिप मिला है।
  • ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana received threatening audio clip demanding crores of rupees in name of Lawrence Bishnoi gang
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।  

विज्ञापन
Trending Videos

जांच में जुटी पुलिस
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

  • सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है। 
  • ऑडियो में शख्स ने अभिनेता से पैसों की मांग की है। शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। 
  • इसके लिए पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर पर हमले के बाद तेज हुए वसूली मामले? 
बॉलीवुड में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है। 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।

विज्ञापन

कई अन्य सितारों की रेकी की गई थी?
जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई। 27 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं। 02 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई। इस मामले की जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की भी रेकी की गई थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के नाम सामने आए थे।

तुषार कपूर को भी आया धमकीभरा कॉल
इसी बीच अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने का मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। इस ऑडियो के मिलने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed