पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के चैट शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फूट-फूट कर रोती हुई दिख रही हैं। क्या था ये माजरा आखिर क्यों सनी अरबाज खान के सामने ही इमोशल हो गईं आइए आपको बताते हैं।
दरअसल सनी लियोनी से जब अरबाज ने उस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछा था जिसमें उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए प्रभाकर नाम के व्यक्ति की खातिर मदद मांगी थी। सनी लियोनी की इस पोस्ट को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया था।
अरबाज ने सनी को एक-एक कमेंट पढ़ कर सुनाया। इस पर सनी ने कहा- वह प्रभाकर की मदद करना चाहते थे। उसकी किडनी फेल हो गई थी। हम लोग प्रभाकर का मेडिकल खर्च भी उठा रहे थे। सनी ने कहा कि यहां बात सिर्फ मेडिकल बिल्स की नहीं थी। उसके घर, परिवार और बच्चों के पालन पोषण की थी। इस सबके लिए बड़ी रकम की जरूरत थी।
सनी लियोनी ने शो के दौरान बताया कि हमसे जो बन पड़ता था हमने वो करने की कोशिश की लेकिन हम पूरी तरह से प्रभाकर की मदद कर पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यह बताते सनी की आंखों से आंसू निकल आए। सनी ने कहा हम उसे बचा नहीं पाए इसका बहुत दुख है। इस पर शो के होस्ट अरबाज भी दुखी हो गए।
इसके बाद अरबाज ने सनी की पोस्ट पर आने वाले कमेंट्स को पढ़ कर सुनाया जिसमें कहा गया था कि पोर्न इंडस्ट्री से रिटायरमेंट के बाद ये अच्छा बिजनेस का तरीका अपनाया है। इसे पढ़ सनी बड़े ही कूल अंदाज में जवाब देती हैं कि, 'मेरे लिए उस समय जो सही था वही निर्णय मैंने लिया।' उन्होंने आगे कहा कि हां वह अब बदल चुकी हैं और उस सब से आगे बढ़ चुकी हैं।