बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी 50 साल के हो चुके हैं। बॉलीवुड में काम के लिए मनोज ने खूब संघर्ष किया और लंबे समय बाद वो अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। कई नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके मनोज बाजपेयी ने 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया।
मनोज बाजपेयी ने पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, तब्बू समेत पहुंचे ये सितारे
अपने जन्मदिन पर मनोज बाजपेयी पत्नी के साथ मीडिया के सामने आए और केक काटा। इस दौरान मनोज ने प्रिंटेड टीशर्ट के ऊपर ब्लेजर पहन रखा था। वहीं पिंक कलर के ड्रेस में नेहा बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी करीबी दोस्त तब्बू पहुंचीं। तब्बू ने रेड वाइब्रेंट कलर का गाउन कैरी किया था। बता दें कि मनोज बाजपेयी और तब्बू ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इन फिल्मों में दिल पे मत ले यार, घात और मिसिंग प्रमुख हैं।
मनोज के बर्थडे पर एक्ट्रेस और मॉडल गुल पनाग को स्पॉट किया गया। गुल पनाग ने व्हाइट कलर का सूट पहन रखा था। फिल्मों से दूर गुल काफी समय बाद स्पॉट की गई हैं।
#ManojBajpayee birthday bash with wife Neha and friends #sonusood and #tabu @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान पति शिरीष कुंदर के साथ मनोज का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं। इस दौरान फराह प्रिटेंड ब्लैक कलर की ड्रेस में देखी गईं।