सनी कौशल, निम्रत कौर और मेधा शंकर जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी। यह पहला मौका होगा जब तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में रोमांटिक थ्रिलर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले सनी कौशल राजस्थान में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
Upcoming Movie: '12वीं फेल' के बाद अब कॉमेडी करती दिखेंगी मेधा शंकर, निम्रत-सनी भी साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
Upcoming Film: मेधा शंकर अपनी आगामी फिल्म में कॉमेडी अवतार में नजर आएंगी। यह उनकी पिछली फिल्म 12वीं फेल से एकदम अलग होगी। इस फिल्म में उन्हें सनी कौशल और निम्रत कौर के साथ देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन