Chhaava Trailer: ‘मौत के घुंघरू पहनकर...’ दमदार डायलॉग से सजा छावा का ट्रेलर; दो घंटे में मिले 15 लाख व्यूज
विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। इस ट्रेलर में विक्की कौशल संभाजी महाराज के दमदार किरदार में नजर आए हैं।
विस्तार
विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। इस ट्रेलर में विक्की कौशल संभाजी महाराज के दमदार किरदार में नजर आए हैं। मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर तीन मिनट आठ सेकंड का है। इस ट्रेलर को दो घंटे में 15 लाख व्यूज अब तक मिल चुके हैं।
Rashmika-Chhaava: नाक में नथ-माथे पर बिंदिया, महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना का लुक जारी
ट्रेलर में नजर आईं फिल्म की ये खास बातें
- इस किरदार के लिए विक्की ने अपनी आवाज भारी की है। इससे उनका किरदार और भी दमदार लग रहा है।
- अक्षय खन्ना इस फिल्म से लंबे समय बाद विलेन के रोल में वापसी कर रहे हैं।
- फिल्म में विक्की कौशल गदा और तलवार समेत अलग-अलग शस्त्र चलाते नजर आ रहे हैं।
- फिल्म में दमदार एक्शन सीन होने के साथ-साथ बेहतरीन डालयॉग्स भी हैं।
ट्रेलर में दिखा विक्की का दमदार अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक कई दमदार डायलॉग सुनने को मिलते हैं। एक सीन में विक्की कौशल दुश्मन की छाती पर पैर रखकर कहते नजर आते हैं, "हम शोर नहीं करते हैं, सीधा शिकार करते हैं।" ट्रेलर में रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में विक्की, रश्मिका और अक्षय के अलावा आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे कलाकार भी दिखे हैं।
Chhaava: छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे संभाजी को कहते थे 'छावा', वीरता ऐसी कि औरंगजेब चाहता था उनके जैसी औलाद
ये डायलॉग्स भी रहे खास
- फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर मराठा साम्राज्य के विरुद्ध सोचने की जुर्रत की...
- हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं...
- विश्वास आपका साथ है.. तो युद्ध लगे त्योहार..
- हमारी मौत मराठों के घर एक नया शिवा.. एक नया सांभा पैदा करेगी..
- औरंग जब तू मरेगा तब यह तेरी मुगल सल्तनत भी मर जाएगी..

भव्य सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी को देखने के बाद लोगों की इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा बंधती नजर आ रही हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना भी हैं, जिन्हें पहली नजर में ज्यादातर लोग पहचान ही नहीं सकेंगे। 'छावा' में उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस ट्रेलर के एक सीन में वह कहते हुए नजर आते हैं, "पूरे खानदान की लाश पर खड़े होकर हमने ये ताज पहना था, इसे दोबारा उसी वक्त पहनेंगे जब सांभाजी की चीख गूंजेगी।"
Chhaava: रश्मिका मंदाना के बाद सामने आया अक्षय खन्ना का लुक, छावा में इस मुगल शहंशाह की दहशत दिखाएंगे अभिनेता
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इस ट्रेलर के अंत में विक्की कौशल शेर से भी लड़ते नजर आते हैं, जिसे देखने के बाद बहुत से लोगों को 'आरआरआर' के सीन की याद आ सकती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं, इसे एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है। फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
(छावा के ट्रेलर में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना)