{"_id":"6790df0f3575dba2bf052768","slug":"sikandar-actor-salman-khan-shooting-video-in-kaali-peeli-taxi-surfaced-on-social-media-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: टैक्सी से दमदार अंदाज में उतरे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग का ये वीडियो फैंस को कर देगा उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar: टैक्सी से दमदार अंदाज में उतरे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग का ये वीडियो फैंस को कर देगा उत्साहित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:18 PM IST
सार
Sikandar: सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोरने लगा। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए। वीडियो में सलमान एक दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं।
2 of 5
सिकंदर में नजर आएंगे दबंग खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
वीडियो में दिखा सलमान का दमदार अंदाज
वीडियो में सलमान एक काली-पीली टैक्सी से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक गैंग भी है। सलमान ने इस सीन में नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहनी है। टैक्सी से बाहर आते ही वह एक भीड़ से घिरे हुए एक स्थान की ओर बढ़ते हैं जो फिल्म में उनके किरदार के प्रभाव की ओर इशारा कर रहा है।
इस साल ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
एआर मुरुगदास की फिल्म में मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज
'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इससे पहले वह गजनी, हॉलीवुड और अकीरा जैसी हिंदी फिल्में बना चुके हैं। इसमें प्रमुख भूमिका में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद यह साफ हो गया था कि सिकंदर दर्शकों को एक्शन से भरपूर मनोरंजन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
ईद पर आएगी फिल्म
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। निर्माता के साथ वह सलमान खान के दोस्त भी हैं। इससे पहले दोनों 'किक' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं। फिल्म 'सिकंदर' 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इन फिल्मों में दिखे थे सलमान
सिकंदर से पहले सलमान खान 'टाइगर 3' में दिखे थे। बड़े बजट में बनकर तयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। उससे पहले वह 'किसी का भाई किसी की जान' नाम के फिल्म में भी नजर आए थे। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।