लोकसभा चुनाव में कई सेलिब्रिटीज ने जीत दर्ज की और अपनी राजनीतिक पारी शुरू की। इन्हीं में से एक हैं एक्टर सनी देओल। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सनी देओल ने गुरदासपुर से चुनाव लड़ा और जीतने में कामयाब रहे। सनी देओल चुनाव तो जीत गए लेकिन अब वो इसी वजह से ट्रोल भी हो रहे हैं।
छुट्टियां मनाने हिमाचल निकले सनी देओल इस वीडियो पर हुए ट्रोल, यूजर बोले- 'गुरदासपुर भी आ जाओ'
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहते हैं कि 'अभी मैं काजा (हिमाचल प्रदेश) जाने के रास्ते में हूं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। मैं पिछले साल भी यहां आया था। बहुत अच्छे लोग हैं और बहुत अच्छा खाना है। मैं करीब आधे घंटे तक यहां रूकूंगा। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।'
Missing freedom #freedom. This is a year old video.
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on
सनी देओल को इस तरह छुट्टियां मनाते हुए देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा कि 'ऐसा लग रहा है जैसे गुरदासपुर की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं तभी आप छुट्टियां मनाने के मूड में हैं।'

एक अन्य ने लिखा कि 'गुरदासपुर भी आ जाओ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि 'ज्यादातर स्टार कैंडिडेट्स अपने क्षेत्र में नहीं जाते।'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'गुरदासपुर का स्टार, छुट्टियां मनाने के मूड में। वीडियो और मूवीज। उम्मीद है सब अच्छा होगा।'
