सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि 5 साल पहले उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वो जिंदगी और मौत से लड़ रही थीं। उनमें जीने की इच्छा खत्म हो गई थी ।
2 of 6
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
सुष्मिता कहती हैं, 'साल 2014 में मैंने अपनी बंगाली फिल्म निरबाक की शूटिंग खत्म की थी जिसके बाद मेरी तबीयत काफी खराब हो गई थी। हम समझ नहीं पा रहे थे कि मुझे क्या हुआ है । मैं एक दिन अचानक बेहोश हो गई । जिसके बाद मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मेरे कई टेस्ट हुए।'
'टेस्ट के बाद पता चला कि मेरी अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Glands) ने कोर्टिसोल (Cortisol) नाम का हार्मोन बनाना बंद कर दिया था। इस बीमारी के चलते मेरे शरीर के अंग धीरे- धीरे खराब होते जाते। मुझे खुद को बचाने के लिए स्टेरॉयड लेने थे, जो 8 घंटे तक मुझे जिंदा रखने के लिए जरूरी थे।'
'इसके बाद मेरे अगले 2 साल ट्रॉमा से भरे रहे। लोग मुझे देखते थे। मैं पूर्व मिस यूनिवर्स हूं और मुझे खूबसूरत दिखना जरूरी है। मेरे बाल बहुत झड़ने लगे थे। यह वो स्टेरॉयड नहीं था जो वर्कआउट करने के लिए लिया जाता है। यह बिल्कुल अलग है जिससे आपका वजन बढ़ता है।'
'इससे आपकी बोन डेनसिटी कम होने लगती है और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी और मैं दो बच्चों की सिंगल मदर थी जिन्हें मेरी जरूरत थी। साल 2016 में एक बार फिर मेरी बहुत ज्यादा तबीयत खराब हुई और मुझे अबू धाबी के अस्पताल में ले जाया गया। मुझे तुरंत स्टेरॉयड बंद करने के लिए कहा गया और मेरे टेस्ट हुए।'