लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बड़ी जीत दर्ज की है । उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था । सनी पहली बार चुनाव लड़े और जीत गए । जीत के जश्न में पूरा परिवार उनके साथ है । सनी देओल ने गुरदासपुर में कैंपेनिंग के दौरान अपनी फिल्म 'गदर' के कई डायलॉग बोल जनता को खूब इंप्रेस किया ।
2 of 7
sunny deol
- फोटो : social media
साल 2001 में आई सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब 'गदर' मचाया था । इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं । फिल्म के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल के बीच अफेयर की खबरें उड़ी थीं। इसको लेकर सनी और अमीषा ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी सफाई दी थी ।
अमीषा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सनी के साथ मेरा नाम जोड़ना, मेरा नाम दीवार के साथ जोड़ने जैसा है ।' इसके बाद अमीषा के इस बयान पर सनी का रिएक्शन भी आया था । सनी ने कहा था, 'क्या सच में अमीषा ने मेरे बारे में ऐसा कहा । तो अमीषा के साथ मेरा नाम जोड़ना जैसे वॉल आइसक्रीम के साथ जोड़ने जैसा है ।'
4 of 7
sunny deol
- फोटो : अमर उजाला
सनी आगे कहते हैं, 'मैं सच कहूं तो अमीषा बहुत अच्छी और टैलेंटेड लड़की है । हमारे बीच में कुछ भी नहीं है ।' इसके बाद सनी से पूछा गया कि जब लड़कियां आपके आस-पास घूमती हैं तो आपकी पत्नी का कैसा रिएक्शन रहता है । तब सनी कहते हैं, 'कहां हैं वो लड़कियां । मुझे लगता है कि उसे मेरी फीमेल फैन से कोई दिक्कत नहीं है ।'
5 of 7
सनी देओल
- फोटो : Social Media
'पूजा एक बेहतरीन पत्नी हैं । वो मेरे प्रोफेशन को लेकर बहुत समझदार हैं। मेरे बुरे दिनों में वही मेरी ताकत बनती है । ये उसके लिए आसान नहीं है लेकिन उसने मुझसे कभी कोई शिकायत नहीं की । हम 20 साल से साथ हैं । हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है ।' बता दें कि ये इंटरव्यू साल 2001 का है ।