कपिल शर्मा का वक्त भले ही बुरा चल रहा हो लेकिन कभी उनके दोस्त रहे सुनील ग्रोवर की किस्मत के सितारे इन दिनों काफी बुलंद हैं। जहां उनके शो 'दन दना दन' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल रही हैं।
सलमान खान के साथ काम करने जा रहे सुनील ग्रोवर खुशी से हुए गदगद, बोले- 'भारत' पर गर्व है
जी हां, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में सुनील उनके खास दोस्त का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट के जरिए इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म भारत में आपका स्वागत है सुनील ग्रोवर।'
Welcome @WhoSunilGrover to #Bharat :)
अली अब्बास जफर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा है, 'धन्यवाद सर, मुझे यह मौका देने के लिए। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।' अली अब्बास जफर के अलावा विशाल भारद्वाज ने भी अपनी एक फिल्म का ऑफर सुनील को दिया है।
Thank you Sir for giving me the Visa. I am so proud of being part of this project🙏 https://t.co/n9fpcZiMa6
इससे पहले सुनील 'गजनी', 'हीरोपंती', 'बागी', 'गब्बर इज बैक' और 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें कि 'भारत' में सलमान और प्रियंका 8 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं ।