बॉलीवुड में अक्सर ड्रग्स का मुद्दा गर्माता रहता है। खासतौर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से तो जैसे अक्सर ये मुद्दा उठ जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार की मांग भी उठने लगती है। पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अब हाल ही में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने स्टार किड्स का बचाव किया है। उनकी फैंस से अपील है कि वह स्टार किड्स की गलती को माफ कर दें।
Drugs And Bollywood: सेलिब्रिटीज को ड्रगी कहे जाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नशेड़ियों से नहीं भरा है बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन