फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunidhi Chauhan: चार साल की उम्र से गाना गा रही हैं सुनिधि चौहान, अब तक तीन हजार गानों को दे चुकी हैं आवाज

Sun, 14 Aug 2022 07:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Aug 2022 07:15 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान आज संगीत जगत ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हर साल 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाली सुनिधि चौहान देश- विदेश में खूब नाम कमा चुकी हैं।

विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday know some unknown facts about famous bollywood singer
सुनिधि चौहान - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान आज संगीत जगत ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हर साल 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाली सुनिधि चौहान देश- विदेश में खूब नाम कमा चुकी हैं। 1983 में नई दिल्ली में जन्मी सुनिधि इस साल अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सुनिधि ने हिंदी ही नहीं मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, असमी, नेपाली और उर्दू भाषा में भी कई गानों को अपनी आवाज दी है। सिंगर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में-

sunidhi chauhan birthday know some unknown facts about famous bollywood singer
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्तमान में संगीत जगत का चमकता सितारा बन चुकीं सुनिधि चौहान ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की छोटी सी उम्र से की थी। सुनिधि के पिता एक थिएटर आर्टिस्ट थे। ऐसे में वह छोटी उम्र में ही स्टेज शो और प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थीं। इतना ही नहीं बचपन में वह माता के जगराता में भी गाना गाती थीं। बचपन से ही प्रतिभा की धनी सुनिधि को देख लोग यह जान चुके थे कि वह बड़े होकर एक दिन जरूर सफल होंगी।

sunidhi chauhan birthday know some unknown facts about famous bollywood singer
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सुनिधि की इसी प्रतिभा को अभिनेत्री तबस्सुम ने एक रियलिटी शो के दौरान पहचान लिया था। इसके बाद उन्होंने सिंगर के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं इस शो में उन्होंने जीत हासिल करते हुए लता मंगेशकर ट्रॉफी भी अपने नाम की। बस फिर क्या था इस एक सफलता के बाद सुनिधि ने संगीत की दुनिया में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए। इसके बाद 16 साल की उम्र में मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म मस्त में गाना गाने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday know some unknown facts about famous bollywood singer
सुनिधि चौहान

इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए। यही नहीं अपनी मधुर आवाज के दम पर सुनिधि अब धीरे-धीरे देश भर में शोहरत हासिल करने लगी थीं। सुनिधि का असली नाम निधि चौहान है, लेकिन कल्याण जी के अकादमी से निकले सभी लोगों का नाम 'स' से शुरू होता था। यही वजह थी कि निधि आगे चलकर सुनिधि के नाम से जाने गईं। अपने लंबे करियर के दौरान गायिका ने करीब तीन हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के मुकाम तक पहुंच चुकीं सुनिधि के निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहे।

विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday know some unknown facts about famous bollywood singer
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सिंगर ने 18 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर खुद से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने नौ साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक संग सात फेरे लिए। अभिनेत्री के दूसरे पति भी उनसे 14 साल बड़े हैं। हालांकि वह दोनों बचपन से दोस्त हैं। दूसरी शादी के बाद जनवरी 2018 में उन्होंने बेटे तह को जन्म दिया। पिछले वर्षों में हितेश और सुनिधि के बीच भी तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन बाद में कंपोजर ने इन खबरों को महज अफवाह बता कर खारिज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed