सुजीत सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया है, जो एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहा है। फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन के अभिनय में पिता अमिताभ बच्चन से ज्यादा जया बच्चन की झलक दिखती है।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
ऑस्ट्रेलिया में हुई अभिषेक से मुलाकात
अभिषेक और टीम की कास्ट के बारे में सुजीत सरकार ने बात की। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट को लेकर की गई मीटिंग के दौरान ही प्रोड्यूसर ने अभिषेक का नाम सुझाया था। एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान दोनों ऑस्ट्रेलिया में मिले थे, जहां दोनों ने साथ में डिनर किया।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
अभिषेक के अंदर दिखा बच्चा
सुजीत सरकार ने कहा, मैं अब भी उनसे कहता हूं कि उन्होंने मुझे डिनर पर ले जाकर रिश्वत दी। उस दिन बातचीत के दौरान उन्होंने अभिषेक को देखा और उनके अंदर गर्मजोशी और उनके अंदर के बच्चे को महसूस किया था। वह कुछ नया करने के लिए बिल्कुल तैयार थे।
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
अभिषेक के अंदर दिखती हैं जया बच्चन
उन्होंने बताया कि अभिषेक को लेकर सभी कहते हैं कि वे अपने पिता की तरह दिखते हैं, लेकिन उनके अंदर मैंने जया बच्चन को देखा है। उनकी आंखों में, जिस तरह से वे बात करते हैं। मुझे जया बच्चन ही नजर आती है।
5 of 5
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में अंतर
सुजीत सरकार ने कहा कि अमिताभ बच्चन घंटों तक स्क्रिप्ट पर अभ्यास करना पसंद करते हैं। वहीं, अभिषेक सेट पर घूमना, सब कुछ समझना और बार-बार स्क्रिप्ट को पढ़ना पसंद करते हैं। इस फिल्म के लिए वह बहुत सरल और अनुशासित थे। उन्होंने खुद को पूरी तरह से अर्जुन बनने के लिए समर्पित कर दिया। सेट पर भी, वह किरदार ही थे। अपनी बेटी आराध्या के साथ वे अच्छा रिश्ता साझा करते हैं, शायद इसलिए भी वे फिल्म से जुड़े रहे।