शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी मां गौरी खान और शनाया कपूर के साथ हाल ही में इवेंट के लिए दुबई गई थीं। उन्होंने एक पार्टी में भी शिरकत की, जिसमें केंडल जेनर भी मौजूद थीं। उन्होंने सुपरमॉडल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दुबई के कार्यक्रम की तीन तस्वीरें सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं, लेकिन सुहाना की तस्वीरों से ज्यादा शाहरुख खान की चर्चा हो रही है। दरअसल, शाहरुख ने अपनी लाडली की तस्वीरों पर ऐसा कमेंट किया है कि उसे पढ़कर लोग हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं। साथ ही इस कमेंट से शाहरुख ने सुहाना के कुछ सीक्रेट भी खोल कर रख दिए हैं।
Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल
दरअसल, शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन तस्वीरों में हॉल्टर नेक का ब्लैक गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में सुहाना अपनी मां गौरी खान और बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में सुहाना खान ने गुलाबी रंग का बॉडीकॉन ड्रेस भी कैरी किया है। इन तस्वीरों में सुहाना खान बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। कई बॉलीवुड सितारों के साथ साथ फैंस भी सुहाना की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही शाहरुख खान ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है।
South Celebs: भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं ये साउथ सितारे, फैंस के बीच रहता है फिल्मों का क्रेज
शाहरुख खान ने सुहाना की तस्वीरों पर कमेंट किया, 'बहुत खूबसूरत बेबी। तुम घर में जो पायजामा पहनकर घूमती हो, यह लुक बिलकुल उसके विपरीत है।' शाहरुख ने अपने इस मजाकिया अंदाज से अपनी बेटी सुहाना की पोल खोल दी है। शाहरुख के इस कमेंट पर लोग खूब हंस रहे हैं। अब तक शाहरुख के कमेंट को 2000 से ज्यादा लाइक मिले हैं। शाहरुख के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर जैसे कई सितारों से सुहाना की पोस्ट पर कमेंट किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)
Urmila Matondkar: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला, 'कश्मीर की कली' बन राहुल गांधी संग आईं नजर
वहीं, बात करें सुहाना खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही जोया अख्तर की 'द आचीर्ज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सुहाना के अलावा 'द आचीर्ज' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूरी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
Bholaa Teaser 2: ‘पठान’ की बंपर एडवांस बुकिंग से अजय देवगन खुश, ‘RRR’ को दी ऑस्कर के नामांकन की शुभकामना