बॉलीवुड सितारों का दर्शकों के बीच खूब क्रेज रहता है, लेकिन साउथ सितारे इस रिकॉर्ड को लगातार तोड़ रहे हैं। इन दिनों साउथ सितारे बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाए हुए हैं। साउथ सितारों की फैन फॉलोइंग लिस्ट में देश ही नहीं बल्कि विदेश के फैंस भी शामिल हैं, लेकिन जब बात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हो, तब इन सितारों का रुतबा देखते ही बनता है। दरअसल, साउथ के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी बहुत है। साउथ के इन सितारों की फिल्मों का जादू पाकिस्तान के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं उन साउथ अभिनेताओं के बारे में जिनकी पॉपुलरिटी नार्थ इंडिया को पार कर पाकिस्तान पहुंच चुकी है और अब उनकी फिल्में पाकिस्तान के दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।
South Celebs: भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं ये साउथ सितारे, फैंस के बीच रहता है फिल्मों का क्रेज
प्रभास
साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिन ब दिन कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। प्रभास के जितने चाहने वाले भारत में हैं, उतने ही पाकिस्तान में भी उनके फैंस मौजूद हैं। पाकिस्तान में भी प्रभास की फैन फॉलोइंग कम नहीं हैं। बाहुबली स्टार प्रभास नॉर्थ से लेकर पाकिस्तान तक अपना परचम बुलंद करने में कामयाब हैं।
Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार
महेश बाबू
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को भी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। महेश बाबू अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। टॉलीवुड के इस स्टार को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खूब लोकप्रियता मिली है। पाकिस्तान में भी लोग इनकी फिल्मों के दीवाने हैं और बेसब्री से इनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं।
Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। जूनियर एनटीआर की सभी फिल्में धांसू होती हैं। उनके किरदार, लुक्स और एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है। अभिनेता की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था, जिसका जलवा अब तक कायम है। अब जूनियर एनटीआर पाकिस्तानी दर्शकों की पहली पसंद बन चुके हैं।
Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, प्यार लुटाने के लिए ग्रिल पर चढ़े शाहरुख
यश
साउथ सुपरस्टार यश भी इस लिस्ट में खास जगह रखते हैं। फिल्म 'केजीएफ' के बाद से ही यश की दीवानगी देश-विदेश के लोगों के सिर चढ़ कर बोलती हैं। 'केजीएफ 1' के बाद 'केजीएफ चैप्टर 2' में उनका जलवा तारीफ के काबिल है। वह अपनी शानदारी अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल हर बार जीतने में कामयाब हो जाते हैं। अब यश की पॉपुलरिटी भी नॉर्थ से होते हुए पाकिस्तान जा पहुंची है।