देशभर में बीते दिन दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। ऐसे में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
दिवाली पर सुहाना खान ने शेयर की भाई अबराम के साथ तस्वीर, शाहरुख खान ने भी फैंस को कहा 'हैप्पी दिवाली'
दरअसर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सुहाना की तस्वीरों को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में दिवाली के मौके पर भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना के साथ उनके छोटे भाई अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। फोटो में सुहाना अबराम के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों भाई बहन की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

फोटो में सुहाना नीले रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं अबराम काले रंग का पठानी सूट पहने हुए हैं। बता दें कि ये तस्वीर साल 2018 की दिवाली की हैं। इस साल कोरोना की वजह से दीपावली की धूम उतनी ज्यादा धबम नहीं देखने को मिली। ऐसे में सुहाना ने भी अपनी पुरानी तस्वीर को साझा किया है।
वहीं शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। जिसके साथ उन्होंने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।
View this post on Instagram
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)
पढ़ें: 'राजा हिंदुस्तानी' में KISSING सीन करते वक्त कांप रही थीं करिश्मा कपूर, खुद सुनाया था किस्सा