शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम ना रखा हो लेकिन वो अपनी तस्वीरों और फैशन के चलते चर्चा में बनी रहती हैं । सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं । ये सारी तस्वीरें उनके फैन पेज से शेयर होती हैं । हाल ही में सुहाना की मेहंदी लगाए एक तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
हाथ में मेहंदी लगाए सुहाना खान ने स्विमिंग पूल में दिया पोज, वायरल हो रही तस्वीर
इसमें वो अपनी किसी दोस्त के साथ रेस्त्रां में एंजॉय कर रही हैं । सुहाना ने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है । तस्वीर में सुहाना को काले रंग के ऑफ- शोल्डर रिब निट टी में देखा जा सकता है । सुहाना का ये स्माइली पोज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है ।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhon2) on
बता दें कि सुहाना खान ने 3 साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है । अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में हैं । यहां वो एक्टिंग क्लासेस ले रही हैं । अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना को एक्टिंग का शौक है और वो फिल्मों में काम करना चाहती है ।
हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'