बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान हमेशा अपने स्टाइलिश लुक के चलते चर्चा में छाई रहती हैं। सुहाना ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना सोशल मी़डिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में सुहाना ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है जिसमें वो एक लड़के के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
Suhana Khan: शाहरुख की लाडली ने दोस्तों संग साझा की ग्लैमरस तस्वीरें, मिस्ट्री ब्वॉय को देखकर फैंस बोले- ब्वॉयफ्रेंड है क्या?
सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी सोलो तस्वीरें से तो यूजर्स की धड़कनें बढ़ाती हीं हैं साथ ही उन्हें कई बार दोस्तों के साथ भी मस्ती करते देखा गया है। सुहाना की गर्लगैंग के साथ खिंचवाई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हालांकि सुहाना ने जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है उसमें नजर आ रहे लड़के को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
सुहाना जिस तरह से मिस्ट्री ब्वॉय के साथ पोज दे रही हैं उससे हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये लड़का कौन है? फैंस ये जानना चाह रहे कि ये लड़का कहीं सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड तो नहीं, हालांकि तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मिस्ट्री ब्वॉय सुहाना के करीबी दोस्तों में से एक है। इसके अलावा सुहाना का बोल्ड अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में सुहाना नीले क्रॉप टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। उनके इस हॉट अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई तस्वीर फैंस को इतनी पसंद आ रही हो। इससे पहले भी सुहाना ने कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें अपने स्टनिंग लुक से उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए। हाल ही मे सुहाना की नाइट पार्टी की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं जिसमें फैंस को उनका बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया था।
View this post on Instagram
बता दें कि सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में हैं। लॉकडाउन के वक्त वो अपने परिवार के साथ भारत में थी। सुहाना को लेकर अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं, हालांकि किंग खान का कहना है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी उसके बाद ही तय करेंगी कि उन्हें आगे क्या करना है।