वायरल: सहेली ने साझा की सुहाना खान की ऐसी तस्वीर, यूजर्स बोले-इतना खूबसूरत दिखने का लाइसेंस किसने दिया?
हाल ही में सुहाना की दोस्त पॉमर वेल्स ने उनका एक फोटोशूट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आईं। पॉमर ने अपने पेज से कई सारी तस्वीरें साझा कीं जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया। इसमें से एक सुहाना के क्लोज अप वाली तस्वीर है जिसमें उन्होंने अपने दोनो हाथों को अपने सिर के पीछे रखा है और साइड पोज देती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों के कैप्शन मे उन्होंने दिल वाली इमोजी पोस्ट किया। एक यूजर ने सुहाना की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-बेहद खूबसूरत। एक और यूजर ने सुहाना को बेहद 'हॉट' बताया वहीं अन्य यूजर्स ने भी जमकर प्यार लुटाया।
बता दें कि इन तस्वीरों मे सुहाना के अलावा उनकी सहेलियां भी नजर आ रही हैं। सभी लड़कियां शाम की पार्टी के लिए तैयार दिख रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना कटआउट मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके लुक पर एक फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको इतना खूबसूरत दिखने का लाइसेंस किसने दिया, क्या ये लीगल है? सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बारिश हो रही है।
View this post on Instagram
बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।