फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Shares Glimpse Of Ganesh Chaturthi Shares Ranbir Kapoor And Raha Photos

आलिया भट्ट: अभिनेत्री ने दिखाई कपूर परिवार के गणपति उत्सव की झलक, बेटी राहा ने बनाया खूबसूरत स्केच

Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

Alia-Ranbir Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Shares Glimpse Of Ganesh Chaturthi Shares Ranbir Kapoor And Raha Photos
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। 
विज्ञापन



एक्ट्रेस आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में घर पर गणपति की खूबसूरत सजावट से लेकर पूजा और आरती तक की झलक देखने को मिल रही है।


तस्वीरों में आलिया भट्ट पीले और गोल्डन रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं।
 

आलिया ने फूलों से सजे गणपति बप्पा के सामने पूजा की और आरती भी की। इस दौरान उनके चेहरे पर भक्ति और सुकून साफ नजर आया।


आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पूजा में शामिल हुए। परिवार के बाकी सदस्य भी इस खास मौके पर साथ नजर आए। तस्वीरों में सभी ने मिलकर बप्पा की पूजा की और त्योहार को पूरे पारंपरिक अंदाज में मनाया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया ने गणेश चतुर्थी के दौरान अपनी बेटी की भी एक प्यारी झलक शेयर की है। तस्वीर में बच्ची गणपति की तस्वीर में रंग भरती नजर आ रही है। ये स्केच काफी प्यारा लग रहा है। 


पोस्ट में आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ भी नजर आईं। परिवार के साथ ली गई तस्वीरों में त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है। 


वहीं, गणपति बप्पा की खूबसूरत प्रतिमा और फूलों से सजी पूजा की जगह ने इन तस्वीरों की खूबसूरती और बढ़ा दी।


आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ये पल दिखाते हैं कि एक्ट्रेस ने काम से दूर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी को सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed