{"_id":"60ae365fce245417c551a3f1","slug":"dibyendu-bhattacharya-mother-gayatri-passed-away-due-to-heart-attack-actor-could-not-attend-last-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 26 May 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य
- फोटो : Instagram
Link Copied
'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना की जानकारी जब दिब्येंदु को मिली तो वो टूट गए। दिब्येंदु अपनी फिल्म के शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला।
अचानक मिली मां के निधन की जानकारी
दिब्येंदु महामारी के चलते अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भारत भी नहीं लौट सके। दिब्येंदु की 72 वर्षीय मां गायत्री भट्टाचार्य को अस्पताल में बेड नहीं मिल पाया और इलाज में देरी के चलते उनका अचानक निधन हो गया।
बेड मिलने की देरी की वजह से हुआ निधन
अभिनेता ने कहा कि, 'मैं सेट पर कभी भी फोन लेकर नहीं जाता हूं। मैं जब अपने होटल के कमरे में लौटा तो देखा कि मेरी बहन ने मुझे कई मैसेज किए थे। मैंने उसे तुरंत फोन किया। उसने बताया कि कोलकाता में अस्पतालों में बेड नहीं है और कोई भी अस्पताल किसी मरीज को भर्ती करने से पहले कोविड19 की निगेटिव रिपोर्ट मांग रहा है। उनकी बहन को ऐसे एमरजेंसी के मौके पर ये मांग सही नहीं लगी। फिर उनके दोस्तों ने किसी तरह से मां को अस्पताल में भर्ती करवाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
Trending Videos
2 of 5
दिब्येंदु भट्टाचार्य
- फोटो : Instagram
अपनी मां के निधन के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी रात शूटिंग करनी थी और मेरा पूरा दिन रोते हुए बिता। ये बात सच है कि आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन माता पिता में से किसी को भी खोना एक ऐसा दर्द होता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता'।
3 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य
- फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहा, 'आप इसके लिए तैयार नहीं हो सकते। मैंने उस वक्त एक एक्शन सीन शूट किया और फिर एक कॉमिक सीन। उस वक्त मुझे समझ आया कि कुछ भी हो जाए काम नहीं रुकना चाहिए'। देब्येंदु अपनी मां के बेहद करीब थे और ये बातें उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से भी पता चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य
- फोटो : Instagram
वो अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करते थे। हाल ही में उन्होंने मातृ दिवस के दिन एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी मां के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने लिखा था, 'मातृ दिवस की बधाई हो मां, दुनिया की सबसे प्यारी मां को ढेर सारा प्यार'।
दिब्येंदु को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'बीए पास', 'लाल बाजार' जैसी कई फिल्में की है। पिछले साल वो निखिल भट्ट की वेब सीरीज 'द गॉन गेम' में नजर आए थे। इसके अलावा वो 'मिर्जापुर 2' के सेकेंड सीजन और 'अनदेखी' में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।