सुधा चंद्रन हिंदी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। सुधा चंद्रन अपने निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं। 'कहीं किसी रोज' सीरियल में रमोला सिकंद, 'नागिन' सीरियल में यामिनी के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। सुधा चंद्रन ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। सुधा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ गजब की क्लासिकल डांसर भी हैं।
इस वजह से चर्चा में हैं सुधा
हाल ही में सुधा का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर हुई असुविधा को लेकर अपील करते हुए देखा गया था। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उनसे प्रोस्थेटिक्स लिंब को निकालने के लिए कहा जाता है इससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है। बता दें सुधा चंद्रन का एक पैर नकली है।
2 of 5
Sudha Chandran
- फोटो : file photo
सुधा के साथ 17 साल की उम्र में हुआ था हादसा
शायद आप ना जानते हों लेकिन रियल लाइफ में सुधा का एक पैर नहीं है। जब वो 17 साल की थीं तब उनका एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें अपना सीधा पैर कटवाना पड़ा था। इसके बाद सुधा की ज़िंदगी का सबसे कठिन दौर शुरू हुआ क्योंकि सुधा एक बेहतरीन डांसर थीं और पैर कट जाने की वजह से वो दोबारा कभी डांस नहीं कर सकती थीं।
3 of 5
sudha chandran
- फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala
सुधा महज साढ़े तीन साल की उम्र से ही डांस सीखने लगी थीं। सुधा कहती हैं वे डांस के बिना नहीं रह सकती। जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब उन्हें लगा कि वे जीवन भर डांस नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर उन्हें आर्टिफिशियल पैर मिला और फिजियोथैरपी की मदद से करीब 3 साल में वो अपने नकली पैरों पर चलना सीख पाईं।
4 of 5
sudha chandran
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी नकली पैर की बदौलत सुधा ने सिनेमा और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सुधा 90 के दशक से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सुधा 'अब तक 'बहुरानियां', 'चंद्रकांता', 'कभी इधर कभी उधर', 'चश्मे बद्दूर', 'अंतराल', 'कैसे कहूं', 'कहीं किसी रोज', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 'कस्तूरी', 'अदालत' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।
सीआईएसएफ ने मांगी माफी
सुधा का वीडियो वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने एक ट्वीट करके इसे लेकर सुधा चंद्रन से माफी मांग ली है। अपने ट्वीट में सीआईएसएफ ने यह लिखा है कि हमारी वजह से सुधा चंद्रन को जो असुविधा हुई है, उसके लिए हम माफी मांगते हैं। प्रोटोकॉल के तहत ऐसा किया जाता है लेकिन विशेष परिस्थितियों में इसमें छूट दी जा सकती है।