{"_id":"6b0931975af8b4e40c0b32f9","slug":"diljit-dosanjh-mumbai-concert-faces-mns-opposition-party-seeks-ban-on-events-at-mahalaxmi-racecourse-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट: मनसे ने की इवेंट पर बैन की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी; यहां समझें पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट: मनसे ने की इवेंट पर बैन की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी; यहां समझें पूरा मामला
Fri, 27 Nov 2026 01:00 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:00 PM IST
सार
- Diljit Dosanjh Mumbai Concert: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
- MNS के एक नेता ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखकर कॉन्सर्ट और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाला है। इससे पहले MNS की ओर से पुलिस को एक पत्र लिखा गया है। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI डोम में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट को लेकर चिंता जताई गई है।
कॉन्सर्ट में ड्रग्स के इस्तेमाल का किया जिक्र
MNS नेता ने अपनी चिट्ठी में 22 नवंबर 2026 को हुए एक कार्यक्रम का जिक्र किया है। पत्र के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 12-13 लोगों के खिलाफ ड्रग्स सेवन के मामले में कार्रवाई की गई थी। इसमें अमली पदार्थ नियंत्रण विभाग की कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है।
इसके अलावा, चिट्ठी में एक कार्यक्रम का भी जिक्र है, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। MNS नेता ने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Trending Videos
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों का भी किया जिक्र
चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट की वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। MNS नेता ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI डोम में ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देने की अपील की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कॉन्सर्ट और ऐसे कार्यक्रमों को बंद नहीं किया गया, तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 'रास्ता रोको आंदोलन' किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- झंडे, बैनर से लेकर मेकअप तक पर बैन: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बदले नियम, जानें क्यों लिया फैसला