Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box Office Collection Ramayana Becomes Highest Grossing Indian Movie In 27 Countries

बॉक्स ऑफिस: दुनियाभर में 'रामायण' की धूम, 27 देशों में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड; 'धुरंधर 2' को पछाड़ने की तैयारी

Fri, 27 Nov 2026 01:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

  • Ramayana Box Office Collection: फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। 
  • अब इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे आज तक कोई दूसरी भारतीय फिल्म हासिल नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Ramayana Becomes Highest Grossing Indian Movie In 27 Countries
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजारों में अच्छी कमाई की है। अब 'रामायण' 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


'रामायण' का दुनियाभर में कितना हुआ कलेक्शन?
फिल्म की घरेलू कमाई में अब पहले जैसी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। भारत में इसका रोजाना का नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से नीचे आ गया है। हालांकि, विदेशों में तीसरे हफ्ते के दौरान फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन


रिलीज के 22वें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने विदेशों में 9.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 992 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,185 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22 दिनों में 592.13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'रामायण' का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 1,777 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस कमाई के साथ यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अगले हफ्ते 'बाहुबली 2' और 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।
Trending Videos

Box Office Collection Ramayana Becomes Highest Grossing Indian Movie In 27 Countries
रामायण - फोटो : साभार@imdb
इन 27 देशों में बनी नंबर वन भारतीय फिल्म
फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को जानकारी दी कि 'रामायण' अब 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।

इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। वहीं, वियतनाम, कंबोडिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, लातविया, जॉर्जिया और आर्मेनिया जैसे देशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खास बात यह है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में फिल्म को काफी पसंद किया गया है। कंबोडिया और सिंगापुर जैसे देशों में रामायण की कहानी पहले से ही लोकप्रिय है। सोनी पिक्चर्स की मदद से फिल्म को कई नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया गया। इससे बॉलीवुड फिल्मों के लिए नए रास्ते खुले हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 22वें दिन कितना रहा 'रामायण' का कलेक्शन? 'ओम' की कमाई में गिरावट, 'गॉडजिला' की झोली में आए इतने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed