बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इन दोनों ही कपल की असल जिंदगी की बॉन्डिंग कमाल की है। जिसकी अक्सर इंडस्ट्री में तारीफ होती है। इस जोड़ी को बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी कह सकते हैं। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या का प्रेम फिल्म गुरु के सेट पर परवान चढ़ा और इसके बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने हां कर दी। अभिषेक और ऐश्वर्या की ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों को ही दर्शक पसंद करते हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। खुद ऐश्वर्या राय ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उनको प्रपोज किया तो उन्होंने हां कहने में जरा भी वक्त नहीं लगाया। यह वह टाइम था जब अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म गुरु के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क गए थे।
2 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। ऐश्वर्या का कहना था कि अभिषेक का घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करना उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लग रहा था।
3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, अभिषेक बच्चन के इस तरह से प्रपोज करने से मैं इतनी खुश थी कि मैंने हां करने में जरा-सा भी वक्त नहीं लगाया। यह तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय अपने परिवार को खास तवज्जो देती हैं। अक्सर आपने अमिताभ बच्चन और जया के मुंह से भी उनकी तारीफ सुनी होगी। आपको बता दें कि इन दोनों कपल की हनीमून ट्रिप भी बेहद मजेदार रही थी।
4 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में हनीमून ट्रिप के बारे में मजेदार बात बताई थी। उन्होंने बताया था कि वो और ऐश्वर्या राय डिज्नीलैंड गये थे। वहां ऐश्वर्या राय उनको छोड़कर मिक्की और मिनी के साथ पोज कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हमने खूब एन्जॉय किया था। उन्होंने अपनी एनिवर्सरी ट्रिप का किस्सा बताते हुए अपने रोमांटिक कैंडल डिनर प्लान के बारे में भी बताया।
5 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन का कहना था कि हम एनिवर्सरी ट्रिक के लिए मालदीव गये थे। वहां उनको रोमांटिक कैंडल डिनर करना था। लेकिन मौसम ने उनके इस प्लान पर पानी फेर दिया। दरअसल, हुआ यों कि मालदीव बीच किनारे कैंडल लाइट डिनर के वक्त काफी तेज हवा चल रही थी और बार-बार कैंडल बुझ जा रही थी। अभिषेक ने बताया था कि हवा इतनी तेज थी कि उनके खाने में भी रेत आ गई थी। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी आराध्या है। जिसका बच्चन परिवार पूरा ध्यान रखता है। ऐश्वर्या जल्द ही दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में दिखेंगी। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है।