फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Kids Debut: करण जौहर की राह पर चले निर्देशक अभिषेक कपूर, कराया इन बॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू

Wed, 15 Jan 2025 04:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 15 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

निर्देशक अभिषेक कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आजाद का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं। इन स्टार किड्स के अलावा भी अभिषेक अपनी कई फिल्मों से स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं।

विज्ञापन
Stars Debut in Film Director Abhishek Kapoor Rasha Thadani Aman Devgan Prachi Desai Sushant Singh Rajput
अभिषेक कपूर के निर्देशन में स्टार किड्स का डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम
2006 में फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने रॉक ऑन के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। अभिषेक की फिल्मों में कलाकरों को देखकर लगता है कि उन्होंने करण जौहर की राह थाम ली है, जैसे करण कई स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में डेब्यू का मौका देते आए हैं। ठीक उसी तरह से अब आजाद फिल्म के निर्देशक अभिषेक भी अपनी फिल्मों से कई स्टार किड्स को लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें उनकी लेटेस्ट फिल्म आजाद भी शामिल है। आजाद मूवी में राशा थडानी और अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं, तो कुछ स्टार किड्स पहले ही अभिषेक की फिल्म से डेब्यू कर चुके हैं।
Stars Debut in Film Director Abhishek Kapoor Rasha Thadani Aman Devgan Prachi Desai Sushant Singh Rajput
राशा थडानी और अमन देवगन- फिल्म आजाद से करेंगे डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
राशा थडानी और अमन देवगन
फिल्म आजाद 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इस फिल्म से राशा थडानी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, तो वहीं अमन भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर और गाने तक प्रशंसकों को बेहद पसंद आए। अब इसकी रिलीज का प्रशंसकों को इंतजार है।
 
Stars Debut in Film Director Abhishek Kapoor Rasha Thadani Aman Devgan Prachi Desai Sushant Singh Rajput
सारा अली खान ने केदारनाथ से किया था बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान - केदारनाथ
2018 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान ने डेब्यू किया था। 2013 के उत्तराखंड बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सारा ने अपनी बेहतरीन भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में सारा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें:
Ajay Devgn: 'फूल और कांटे' के लिए पहली पसंद नहीं थे अजय देवगन, जानिए कुकू कोहली ने पहले किसे ऑफर किया यह रोल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Debut in Film Director Abhishek Kapoor Rasha Thadani Aman Devgan Prachi Desai Sushant Singh Rajput
प्राची देसाई और फरहान अख्तर ने फिल्म रॉक ऑन से की थी अभिनय की शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया
प्राची देसाई-फरहान अख्तर- रॉक ऑन
2008 में रिलीज हुई रॉक ऑन फिल्म से फरहान अख्तर और प्राची देसाई ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गाने प्रसिद्ध हुए। इस फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने फरहान अख्तर को बतौर अभिनेता के रूप में स्टार बना दिया। वो बात अलग है कि इस फिल्म के बाद प्राची का करियर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, उन्हें पहले टीवी धारावाहिक 'कसम से' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: जब अपनी फिल्मों के सिटी टूर प्रमोशन में शामिल नहीं हुए सलमान खान, सिकंदर बोले- मत करो क्योंकि...
विज्ञापन
Stars Debut in Film Director Abhishek Kapoor Rasha Thadani Aman Devgan Prachi Desai Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत - फोटो : इंस्टाग्राम@sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत - काई पो चे
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' से अपने बॉलीवुड अभिनय की शुरुआत की थी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित थी। काई पो चे ने, ना केवल सुशांत को फिल्म उद्योग में पेश किया, बल्कि उन्हें प्रसिद्धि भी दिलाई। इस फिल्म के बाद उन्हें एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे में सफल भूमिकाएं मिलीं।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी ने शक्ति से शादी करने के लिए किया था त्याग, बोले- शुक्रिया...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed