{"_id":"67874aec8dae5786e100c4e5","slug":"sikandar-actor-salman-khan-once-revealed-skipping-cities-tour-promotions-for-his-movies-as-per-report-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: जब अपनी फिल्मों के सिटी टूर प्रमोशन में शामिल नहीं हुए सलमान खान, सिकंदर बोले- मत करो क्योंकि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: जब अपनी फिल्मों के सिटी टूर प्रमोशन में शामिल नहीं हुए सलमान खान, सिकंदर बोले- मत करो क्योंकि...
Wed, 15 Jan 2025 11:22 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:22 AM IST
सार
Sikandar Actor Salman Khan: बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने कथित तौर पर खुलासा किया था कि वह अपनी फिल्मों के लिए सिटी टूर प्रमोशन में शामिल नहीं होना चाहते थे। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हो हौरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
जानिए क्यों सिटी टूर प्रमोशन से दूर रहते हैं सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान फिलहाल रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज हो रही है। इसी बीच सलमान का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए सिटी टूर प्रमोशन को लेकर चौंकाने वाली बात कही थी, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
फैंस पर लुटाते हैं जान क्योंकि यह है सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। हालांकि, अभिनेता हमेशा एक बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं और वह है अपने प्रशंसकों को सुरक्षित रखना। एक पुराने इंटरव्यू में, सलमान ने एक बार बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए शहर के दौरे क्यों नहीं किए क्योंकि वह कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं चाहते थे।
प्रमोशन के दौरान किसी अनहोनी से डरते हैं सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किक फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुए एक इंटरव्यू में सिकंदर अभिनेता ने खुलासा किया कि वह बड़े-बड़े इवेंट में फिल्मों का प्रमोशन क्यों नहीं करते हैं। सलमान ने कहा, "मत करो क्योंकि हमारे लिए तो सिटी विजिट है, प्रमोशन है, लेकिन इस दौरान एक बच्चा अपनी जान खो सकता है और यह इसके लायक नहीं है।''
यह भी पढ़ें:
Azaad-Rasha Thadani: ये अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती.....
यह भी पढ़ें:
Azaad-Rasha Thadani: ये अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती.....
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदर में नजर आएंगे दबंग खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म सिकंदर का टीजर जारी किया था, जिसमें सलमान खान पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। सलमान के दमदार डायलॉग प्रशंसकों को बेहद पसंद आए।
यह भी पढ़ें:
Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...
यह भी पढ़ें:
Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...
विज्ञापन
इस साल ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान फिलहाल रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, सिकंदर एक एक्शन फिल्म होगी, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सलमान के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी ने शक्ति से शादी करने के लिए किया था त्याग, बोले- शुक्रिया...
यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी ने शक्ति से शादी करने के लिए किया था त्याग, बोले- शुक्रिया...