फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Box Office Collection Day 16: वर्ल्ड वाइड हजार करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी 'आरआरआर', रिलीज के 16वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड

Sun, 10 Apr 2022 09:04 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 10 Apr 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli's RRR crossed 1000 crores gross mark worldwide box office collection on day 16
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन दुनिया भर में कुल कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 80 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और इसने इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में ऐसी तीसरी फिल्म का स्थान पा लिया जिन्होंने दुनिया भर में एक हजार करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का कुल कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्म का हिंदी कलेक्शन भी 250 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच रहा है। ये करिश्मा फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के सिर्फ 16वें दिन दिखाकर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच खबर ये भी है कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई का आंकड़ा छू लिया है।

SS Rajamouli's RRR crossed 1000 crores gross mark worldwide box office collection on day 16
जूनियर एनटीआर, राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीसरे सप्ताहांत शानदार कमाई
फिल्म ‘आरआरआर’ की कमाई बीते हफ्ते दहाई के अंक के नीचे जाने के बाद रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिर से अंगड़ाई ले रही है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को बीते दिन के मुकाबले 80 फीसदी ज्यादा कलेक्शन करते हुए करीब 17 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कलेक्शन एक दिन में इतना ज्यादा होने की उम्मीद इसके निर्माताओं को भी नहीं थी। लेकिन इस उछाल के साथ ही फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपये की कुल (ग्रॉस) कलेक्शन का आंकड़ा छू लिया है।

SS Rajamouli's RRR crossed 1000 crores gross mark worldwide box office collection on day 16
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आरआरआर’ हिंदी का हंगामा जारी
फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी भी तीसरे सप्ताहांत पर फिर से मजबूती पाती दिखी। फिल्म के हिंदी संस्करण में बीते दिन के मुकाबले करीब 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। फिल्म ‘आरआरआर’ ने शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का हिंदी में नेट कलेक्शन अब करीब 222 करोड़ रुपये हो चुका है और माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में ही 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने में सफल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli's RRR crossed 1000 crores gross mark worldwide box office collection on day 16
राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीसरी हजार करोड़ी फिल्म
तेलुगू सिनेमा के दो दिग्गज सितारों राम चऱण व जूनियर एनटीआर के साथ साथ हिंदी सिनेमा के अग्रणी सितारों अजय देवगन और आलिया भट्ट के साथ बनी फिल्म ‘आरआरआर’ 1000 करोड़ रुपये की कुल कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ के बाद तीसरी फिल्म बनी है। कोरोना महामारी के बाद हजार करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन करने वाली ये पहली फिल्म है और इस फिल्म ने इस निशान तक पहुंचने के लिए सिर्फ 16 दिन ही लिए हैं।

विज्ञापन
SS Rajamouli's RRR crossed 1000 crores gross mark worldwide box office collection on day 16
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेरिका में भी कमा लिए 100 करोड़
उधऱ सात समंदर पार अमेरिका से मिल रही सूचना के मुताबिक फिल्म ‘आरआरआर’ ने वहां कुल 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ये कारनामा करने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ दूसरी भारतीय फिल्म है। इससे पहले साल 2017 में रिलीज हुई राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने वहां 136 करोड़ रुपये कमाए थे। आमिर खान की फिल्म दंगल वहां करीब 81 करोड़ रुपये की कमाई करके तीसरे नंबर पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed