फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: राजामौली की ‘आरआरआर’ देगी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को तगड़ी टक्कर, इन वजहों से मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Thu, 24 Mar 2022 09:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR will be a blockbuster hit: RRR Review  RRR box office collection junior NTR ram charan
आरआरआर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एसएस राजामौली ‘बाहुबली’ के बाद अब ‘आरआरआर’ के साथ वापस लौट रहे हैं। ऐसे में जनता इस बात को देखने के लिए काफी उत्सुक्ता है कि क्या वह ‘बाहुबली’ जैसे मैजिक दोबारा क्रिएट कर पाएंगे। जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया भट्ट अपना दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। आइए देखते हैं कि क्या यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो पाएगी या नहीं।

SS Rajamouli RRR will be a blockbuster hit: RRR Review  RRR box office collection junior NTR ram charan
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट
फिल्म मे जूनियर एनटीआर और राम चरण एक साथ दिखाई देंगे। दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। गंगूबाई को मिली सफालता के बाद आलिया भट्ट की पॉपुलेरिटी भी काफी बढ़ गई है और दक्षिण भारतीय सिनेमा में यह आलिया की डेब्यू फिल्म हैष ऐसे में फिल्म को इससे भी फायदा होने की उम्मीद है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के एक ही फिल्म में होने से फैंस भी काफी उत्सुक हैं।

SS Rajamouli RRR will be a blockbuster hit: RRR Review  RRR box office collection junior NTR ram charan
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली का निर्देशन निभाएगा अहम भूमिका
एसएस राजामौली अपनी हर फिल्म में कहानी को एक बेहतर ढंग से पेश कर मैजिक क्रिएट कर देते हैं। बाहुबली में भी उन्होंने वहीं मैजिक चलाया था, जो जनता के सिर चढ़ कर बोला था। आज भी लोग बाहुबली की जमकर तारीफ करते हैं। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि आरआरआर में भी राजामौली कहानी के साथ ही वहीं मैजिक क्रिएट करेंगे, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR will be a blockbuster hit: RRR Review  RRR box office collection junior NTR ram charan
प्रमोशन के लिए वराणसी पहुंचे एनटीआर जूनियर, राम चरण और एसएस राजामौली - फोटो : Instagram

चार भाषाओं में होगी रिलीज
आरआरआर हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयायम में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की दर्शकों तक पहुंच बढ़ेगी और बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कलेक्शन होगा। इसके साथ ही फिल्म को अलग-अलग सिटी में जाकर प्रमोट करने की योजना भी सफल साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
SS Rajamouli RRR will be a blockbuster hit: RRR Review  RRR box office collection junior NTR ram charan
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग से मिल रहा फायदा
कई राज्यों में फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही बढ़िया कमाई कर चुकी है। इससे साफ पता चल रहा है कि जनता में इस फिल्म को लेकर किस कदर तक क्रेज है। ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed