फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha: जब एक्टिंग से बचने के लिए सेट से ही गायब हो जाती थीं रेखा, बस इस एक वजह से बॉलीवुड में रखा कदम

Thu, 24 Mar 2022 08:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Rekha did not want be an actress: shared her life story in an interview
रेखा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का नाम जब भी जुबा पर आता है, तो खुद-ब-खुद ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...’ गाने के बोल और उनकी खूबसूरत अदाएं याद आ जाती हैं। अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेखा के दीवानों की कमी आज भी नहीं है। वह आज भी अपनी अदाओं से नए जमाने की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। रेखा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने कई सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था। अब उनका वहीं पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Bollywood: Rekha did not want be an actress: shared her life story in an interview
रेखा - फोटो : Instagram

अपने दौर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली रेखा के बारे में आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि वह कभी फिल्मों का हिस्सा बनना ही नहीं चाहती थीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये बात बताई थी। रेखा ने बताया था कि जब उन्हें हिंदी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, तो उन्होंने साफ-साफ इनकार कर दिया था। वह कभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थीं। बस एक ही वजह थी जिस वजह से वह बॉलीवुड में आईं। 

Bollywood: Rekha did not want be an actress: shared her life story in an interview
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ये किस्मत ही थी कि हिंदी न आते हुए भी उन्हें फिल्म में साइन कर लिया गया। उस समय न तो उन्हें हिंदी आती थी और न ही वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा ही बनना चाहती थीं, लेकिन ये उनकी मां की इच्छा थी कि वह फिल्मों में आए और एक दिन बड़ी एक्ट्रेस बने। बस इसलिए वह बॉलीवुड में आ गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Rekha did not want be an actress: shared her life story in an interview
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि छह साल तक उनसे जबरदस्ती एक्टिंग कराई गई। वो शूटिंग पर न जाने के बहाने बनाती। शूटिंग पर आ जातीं, तो कभी बीमारी का या कभी सेट से ही गायब हो जाती थीं। साल 1975 में उनका मन बदल गया और उन्होंने एक्टिंग पर फोकस करना शुरू किया। दरअसल, 1975 में आई फिल्म 'घर' के बाद ही उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी हुई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Bollywood: Rekha did not want be an actress: shared her life story in an interview
रेखा - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि रेखा फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह अक्सर इवेंट और कई टेलीविजन शोज में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेते हुए दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। फिर वह साउथ की फिल्मों में काम करने लगीं। कुछ समय बाद उन्हें बॉलीवुड में आने का मौका मिला और वह मशहूर अभिनेत्री बन गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed