फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेस्ट एक्टर बने इरफान खान तो श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Mon, 25 Jun 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sridevi got best actress and Irrfan Khan make best actor Award in IIFA, here is list
इन दिनों बॉलीवुड के सभी सितारे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) में बिजी हैं। रविवार को बैंकॉक में चल रहे IIFA 2018 की रात कुछ ज्यादा ही खास रही। जहां कई सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। वहीं कुछ स्टार्स को खास अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 
Sridevi got best actress and Irrfan Khan make best actor Award in IIFA, here is list
रविवार को IIFA 2018 की विनर्स लिस्ट भी सामने आई। जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड दिया गया। इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया। उनकी यह फिल्म पिछले साल आई थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। 
Sridevi got best actress and Irrfan Khan make best actor Award in IIFA, here is list
वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान को दिया गया। इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। पता हो कि इन दिनों इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तो यह शिक्षा तंत्र पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi got best actress and Irrfan Khan make best actor Award in IIFA, here is list
बात करें  IIFA 2018 में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की तो इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड विद्या बालन और नेहा धूपिया स्टारर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था। जबिक फिल्म 'न्यूटन' के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड अमित वी मसुरकर को मिला है।

अगली स्टाइल पर क्लिक करके जाने अवॉर्ड की पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
Sridevi got best actress and Irrfan Khan make best actor Award in IIFA, here is list
बेस्ट डायरेक्शन- साकते चौधरी (हिंदी मीडियम)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कोंकणा सेन शर्मा (अ डेथ इन द गुंज)

बेस्ट एक्टर फीमेल- श्रीदेवी (मॉम)

बेस्ट एक्टर मेल- इरफान खान (हिंदी मीडियम)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- अमाल मलिक, तनिष्क बागची, अखिल सचदेवा (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- मेघना मिश्रा, मैं कौन हूं (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह, हवाएं (जब हैरी मेट सेजल)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल- माहिर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मॉम)

बेस्ट लिरिक्स- नुसरत फतेह अली खान, ए 1 मेलोडी फना और मनोज मुंतशीर, (मेरे रश्के कमर) (बादाशाहो)

Myntra स्टाइल आइकन अवॉर्ड- कृति सेनन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed