फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी, ऐसे ही एक संयोग से अर्जुन कपूर को लगा था सदमा

Sun, 25 Feb 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
sridevi didnot even watch her daughter jhanvi kapoor debut film dhadak
श्रीदेवी

श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 54 साल की उम्र में बॉलीवुड की इस महान हस्ती की मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाल की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। इस शादी में श्रीदेवी के साथ उनकी छोटी बेटी खुशी और बोनी कपूर मौजूद थे।

sridevi didnot even watch her daughter jhanvi kapoor debut film dhadak
श्रीदेवी

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं। श्रीदेवी ने जाह्नवी को उनकी पहली फिल्म के लिए खास तैयार किया था। जाह्नवी के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से लेकर डांसिंग क्लास तक, हर एक चीज पर श्रीदेवी की नजर थी।
 



 

sridevi didnot even watch her daughter jhanvi kapoor debut film dhadak
rip sridevi

श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को देखने के लिए बेकरार थीं। लेकिन इससे पहले ही श्रीदेवी को मौत निगल गई। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी उनसे भी बड़ी स्टार बनें। जाह्नवी को लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई थी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi didnot even watch her daughter jhanvi kapoor debut film dhadak
जाह्नवी कपूर

मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक 'धड़क' में करण ने जाह्नवी कपूर को साइन किया। श्रीदेवी और बोनी कपूर अपनी बेटी के डेब्यू के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन जाह्नवी को हीरोइन बनते देखने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
sridevi didnot even watch her daughter jhanvi kapoor debut film dhadak
अर्जुन कपूर

बता दें कि जब अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' आने वाली थी, उससे पहले उनकी मां मोना शौरी का निधन हो गया था। मोना अर्जुन की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थीं। अब श्रीदेवी भी जाह्नवी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं। मोना बोनी की पहली पत्नी थीं। बोनी ने श्रीदेवी से करने के लिए मोना को तलाक दे दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed