{"_id":"5a923f5c4f1c1b78028b65bc","slug":"sadma-actor-kamal-haasan-on-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन से कमल हासन को भारी 'सदमा', ट्विटर पर डाला मैसेज आपको भावुक कर देगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन से कमल हासन को भारी 'सदमा', ट्विटर पर डाला मैसेज आपको भावुक कर देगा
Sun, 25 Feb 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। शनिवार आधी रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री को जब इस दुखद खबर का पता चला तो शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय फिल्म जगत श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है।
2 of 5
sridevi
श्रीदेवी के निधन की खबर से कमल हासन गहरे सदमे में हैं। कमल और श्रीदेवी ने सदमा में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही श्रीदेवी को बॉलीवुड मे ंपहचान मिली थी।फिल्म सदमा में उनके को-स्टार रहे कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'सदमा की लोरी अब मुझे डरा रही है।'
3 of 5
sridevi
श्रीदेवी के साथ सदमा फिल्म में काम कर चुके जाने-माने एक्टर कमल हसन ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने श्रीदेवी की एक किशोरी से एक खूबसूरत महिला तक की जिंदगी देखी। वो स्टार बनने के योग्य थीं। उनके साथ बिताए कई खुशी के पल मेरे दिमाग में कौंध रहे हैं, जिसमें उनके साथ आखिरी मुलाकात भी शामिल है। सदमा की लोरी अब मुझे डरा रही है। हम उन्हें याद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
बता दें कि कमल ने श्रीदेवी के साथ सदमा, आखिरी संग्राम समेत कई तमिल फ़िल्मों में काम किया है। असल में बतौर लीडिंग लेडी उनकी पहली फ़िल्म कमल हासन के साथ ही थी, जिसका नाम था मूंदरू मुदीचु, जो 1976 में रिलीज हुई थी। सदमा दोनों के करियर की बेस्ट फिल्म मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
कमबैक करने के पहले श्रीदेवी की अंतिम फिल्म जुदाई थी. 1996 में बोनी कपूर से शादी करने के बाद वो काफी दिनों तक फिल्मों मे काम करना बंद कर दिया। मगर 2012 में उन्होंने फिल्म 'इंगलिश-विंगलिश' से कमबैक किया, जिसकी काफी तारीफ हुई। फिल्मों को उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।