बोनी कपूर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । इस मौके पर बेटी जान्हवी कपूर, खुशी कपूर सहित उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । जान्हवी ने अपने पिता की 10 अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं । जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
2 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे पापा। आप हमेशा पूछते हैं कि मैं अपनी एनर्जी कहां से पाती हूं। मैं आप से ये एनर्जी हासिल करती हूं पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम को प्यार और पैशन से करते देखा है। मैंने आपको गिरते देखा है, लेकिन फिर और मजबूत होकर उठते देखा है।'
3 of 8
boney kapoor
- फोटो : socila media
'मैंने जितने भी लोगों को देखा है, आप उनमें बेस्ट हो। आप मुझे प्रेरित करते हैं। हौसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा मेरे लिए बेस्ट डैड रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं आप से प्यार करती हूं। मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। आप दुनिया की सारी खुशियों के काबिल हैं। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि इस साल आपको हर खुशी मिले।
4 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
5 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी । दोनों की लव स्टोरी बहुत मशहूर है। वहीं बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। लेकिन कुछ साल बाद बोनी और श्रीदेवी करीब आ गए ।