फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी की जिंदगी में आया ये 'मिस्ट्री ब्वॉय', नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Mon, 09 Apr 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
sridevi daughter jhanvi kapoor and her new boyfriend photos goes viral in instagram

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर काफी मायूस हो गई थीं। हालांकि जल्द ही इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म धड़क की शूटिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि भले ही जाह्नवी की कोई फिल्म अभी तक रिलीज न हुई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। जाह्नवी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होते हैं लेकिन इन दिनों वह किसी और को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि जाह्नवी को उनकी मां की मौत के बाद अगर कोई संभाल रहा है तो वह है उनका एक खास दोस्त।

sridevi daughter jhanvi kapoor and her new boyfriend photos goes viral in instagram

वैसे कुछ लोग इस खास दोस्त को जाह्नवी का ब्वॉयफ्रेंड भी कह रहे हैं। जाह्नवी और उनके तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जाह्नवी का यह ब्वॉयफ्रेंड उसके जन्मदिन की पार्टी में भी नजर आया था। इस खास शख्स का नाम अक्षत है। आपको बता दें कि जाह्नवी ने 6 मार्च 2018 को अपने कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपने जन्मदिन मनाया था। इस दौरान अक्षत भी वहां मौजूद थे।

sridevi daughter jhanvi kapoor and her new boyfriend photos goes viral in instagram

सिर्फ इतना ही नहीं जाह्नवी के जन्मदिन पर अक्षत ने इंस्टाग्राम पर हार्ट आइकॉन भेजकर हैप्पी बर्थडे का मैसेज लिखा था। वहीं इसके जवाब में जाह्नवी ने उन्हें आई लव यू भी कहा था। सूत्रों की मानें तो जाह्नवी और अक्षत के अफेयर की चर्चा कई महीनों से हो रही है। इन दोनों को फिल्म डियर जिंदगी की स्क्रीनिंग पर कई बार एकसाथ देखा गया था। इसके बाद से ही यह खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi daughter jhanvi kapoor and her new boyfriend photos goes viral in instagram

इंस्टाग्राम पर भी दोनों की कई तस्वीरें हैं जो यह साबित करती हैं कि दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं। इससे पहले भी जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने ब्वॉफ्रेंड के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि फिलहाल अक्षत अमेरिका में Tufts University से इंटरनेशनल रिलेशंस पर कोर्स कर रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर अपनी आनेवाली फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह फिल्म जुलाई 2018 में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed