'पति पत्नी और वो 2' काफी चर्चा पैदा कर रहा है क्योंकि यह आने वाले महीनों में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर 2019 की हिट फिल्म से अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। अनन्या पांडे के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रशंसक इस बात को लेकर उत्सुक थे कि 'वो' की भूमिका कौन सी अभिनेत्री निभाएगी। वहीं, अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'वो' के लिए इस साउथ हसीना के नाम की चर्चा जोरों पर है।
Sreeleela: 'पति पत्नी और वो 2' का हिस्सा बनीं ये साउथ अभिनेत्री, कार्तिक आर्यन के साथ फरमाएंगी रोमांस?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:11 AM IST
सार
'पति पत्नी और वो 2' ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर अपनी भूमिका को दोहराने वाले हैं। वहीं, अब दूसरी महिला प्रधान भूमिका के लिए इस साउथ अभिनेत्री का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन