मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। ऐसे में इस बार भी अमर उजाला के कैमरे में कई सेलेब्स कैद हुए। शुरुआत करते हैं अनन्या पांडे से। मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अनन्या पांडे हर बार की तरह इन तस्वीरों में भी बेहद ही प्यारी नज़र आ रही हैं। अनन्या यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो रही हैं, जहां वे अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग शुरू करेंगी।
2 of 6
पत्नी के साथ गोविंदा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्मी जगत के डांस मास्टर रह चुके गोविंदा भी मायानगरी के एयरपोर्ट पर नज़र आए। गोविंदा यहां अपनी पत्नी सुनीत अहूजा के साथ नज़र आए। दोनों ही काफी समय बाद एक साथ नज़र आए हैं।इसीलिए फिर दोनों ने अमर उजाला के कैमरे के लिए जमकर पोज दिए।
3 of 6
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
काफी समय बाद फिल्मी जगत के बैड मैन कहलाए जाने वाले गुलशन ग्रोवर भी अमर उजाला के इस कैमरे की तस्वीर में कैद हुए। यहां गुलशन अपनी किताब का लॉन्च करने आए हैं। अपनी किताब यानी, यह किताब गुलशन ग्रोवर की बायोग्राफी है, जिसे उन्होंने रौशमिला भट्टाचार्या के साथ मिलकर लिखा है।
4 of 6
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर अनोखे अंदाज में नज़र आईं। ऊपर से लेकर नीचे तक काले रंग में ढकी दिखीं। इन दिनों परिणीती फिल्म साइना की तैयारियों में खूब व्यस्त चल रही हैं। इस किरदार के लिए परिणीती बैडमिंटन कोर्ट में खूब पसीना बहा रही हैं।
5 of 6
बेटी के साथ रवीना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन दिनों नच बलिए के सीजन 9 को जज कर रही रवीना टंडन भी मायानगरी में बाहर नज़र आईं। यहां इनके साथ इनकी बेटी राषा भी दिखी। बीते कुछ समय से रवीना अपनी बेटी के साथ मायानगरी में बाहर खूब नज़र आ रही हैं। लगता है रवीना बेटी राषा को इस लाइमलाइट की आदत डालना सिखा रही हैं।