साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 25 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे। इस बीच हाल ही में राम चरण आजादी का अमृत महोत्सव के पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए।
2 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत सरकार की ओर से हैदराबाद के परेड ग्राउंड में वीरुला संकू स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में राम चरण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था।
3 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इवेंट में राम चरण ने 800 से 900 छात्रों, सेना के जवानों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और मीडिया पेशेवरों को अपने बातों से प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से यह याद रखने के लिए कहा कि कैसे सेना के जवान हमारे देश के सभी कोनों में कठोर मौसम का सामना करते हैं ताकि हम यहां शांति से अपना जीवन जी सकें। उन्होंने कहा, 'महिला या पुरुष को किसी को भी वर्दी में देखकर मुझे बहुत गर्व होता है। मैंने अब तक जिन 14 फिल्मों में काम किया है, उनमें मैंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ भूमिकाएं निभाई हैं जहां मैंने पुलिस की वर्दी पहनी है- ध्रुव, जंजीर और सबसे हालिया रिलीज आरआरआर उनमें से एक है। मैं आज यहां सिर्फ इसलिए खड़ा हूं क्योंकि आप सभी ने हमारे लिए लड़ाइयां लड़ी हैं।
4 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस आयोजन के दौरान राम चरण काले रंग का कुर्ता पहने नंगे पांव नजर आए। बता दें कि राम चरण 41-दिवसीय अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। यह एक हिंदू अनुष्ठान है जो राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी द्वारा किया जाता है। स्वामी अयप्पा के भक्त केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से 41 दिन पहले ऐसा करते हैं। इस दौरान सभी काले कपड़े पहनकर नंगे पैर चलते हैं।