फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Nominations Task Cancelled After Contestants Caught Planning Plotting

बिग बॉस 20 अपडेट्स: घर वालों ने तोड़ा कौन सा नियम? रद्द हुआ टास्क, इन तीन प्रतिभागियों को मिली सजा

Mon, 14 Sep 2026 02:27 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:27 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है और अब इस रियलिटी शो का दूसरा नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला, जिसमें ट्विस्ट आ गया। इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है, यहां जानें।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Nominations Task Cancelled After Contestants Caught Planning Plotting
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर को शुरू हुआ था और रविवार को शो का पहला वीकेंड का वार देखने को मिला। अब इसके नए नॉमिनेशन का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला।
विज्ञापन


दरअसल, शो के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन रूम में आते हैं और बिग बॉस उनसे वह दो नाम पूछते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद 24x7 लाइव में दिखाया गया कि बिग बॉस ने बड़ा ट्विस्ट देते हुए पूरा नॉमिनेशन टास्क ही रद्द कर दिया।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Nominations Task Cancelled After Contestants Caught Planning Plotting
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
नॉमिनेशन में किसने लिया किसका नाम?
  • नॉमिनेशन टास्क में अमन गांधी ने लव गिल और आसिफ खान का नाम लिया।
  • फिर अरिश्फा खान ने आम्रपाली और लव को नॉमिनेट किया।
  • इसके बाद आम्रपाली ने माही विज और अरिश्फा का नाम लिया।
  • माही विज ने आम्रपाली और लव को नॉमिनेट किया।
  • कैप्टन यंग ने अमन और कनिका का नाम लिया।
  • ईशा रिखी ने उदिति और काजी का नाम लिया, आसिफ ने अमन और उदिति को नॉमिनेट किया।
  • स्काउट ने उदिति और अमन को, तो रोहैद ने अमन और गुल्लू को नॉमिनेट किया। 
  • गुल्लू ने स्काउट और रोहैद, कनिका ने उदिति और स्काउट का नाम लिया।
  • काजी ने आम्रपाली और ईशा को नॉमिनेट किया। लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने टास्क ही रद्द कर दिया।

Bigg Boss 20 Nominations Task Cancelled After Contestants Caught Planning Plotting
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्यों रद्द हुआ नॉमिनेशन टास्क?
दरअसल, शो में चार कंटेस्टेंट्स ने 'बिग बॉस' का सबसे अहम नियम तोड़ा, जिसमें वह नॉमिनेशन पर चर्चा करते हुए नजर आए। टास्क रद्द होने के बाद 'बिग बॉस' ने सभी को खूब डांट लगाई।

किन तीन प्रतिभागियों को मिली सजा?
ये चार कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं, बल्कि स्काउट ओपी, आसिफ खान, रोहैद खान और यंग डीएसए शामिल थे। इसके बाद सजा के तौर पर 'बिग बॉस' ने इन चारों को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। हालांकि, यंग घर के मौजूदा कैप्टन हैं, इसलिए वह बच गए, लेकिन रोहैद, आसिफ और स्काउट इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed