दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि हजारों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। वे शादी के बंधन में बंध सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक म्यू्जिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर उनके हमसफर बनेंगे।
2 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial
इस खबर को सुनते ही उनके फैंस चौंक गए हैं। हालांकि दोनों ने अभी इसकी सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है।अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह काफी सक्रिय भी रहती हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए समय समय पर खूब फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। फैंस को भी उनका साउथ इंडियन लुक खूब भाता है।
3 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial
बता दें कि कीर्ति और अनिरुद्ध रविचंदर एक दूसरे को पहले से जानते हैं और कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम भी कर चुके हैं। इन्होंने रेमो, थाना सेरधा कूटम और अग्नयाथवसी जैसी फिल्में की हैं। इसके बाद से खबरे आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
4 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial
अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की खबरों से पहले चर्चा का बाजार इस कयास से गर्म था कि कीर्ति किसी नेता के बेटे शादी करने वाली हैं। साथ ही शादी के बाद वह फिल्मी करियर को अलविदा भी कह सकती हैं। हालांकि कि इस बात का उन्होंने खंडन किया था। और अब बड़े म्यूजिक डायरेक्टर संग उनके रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
5 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial
वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्में हैं, जिनमें 2 तमिल और एक-एक तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्में हैं। साथ ही 2022 में वे सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी नजर आ सकती हैं। फिल्म का नाम ‘सरकारु वारी पाटा’ (Sarkaru Vaari Paata) है।